RPSC EO RO Admit Card 2025, राजस्थान ईओ आरओ भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, इस दिन

RPSC EO RO Admit Card 2025 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) शीघ्र ही राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 एवं कार्यकारी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC EO RO Admit Card 2025
RPSC EO RO Admit Card 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड- II एवं कार्यकारी अधिकारी ग्रेड- IV प्रतियोगी परीक्षा-2022 (EO RO भर्ती परीक्षा) का दोबारा आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने हेतु अतिरिक्त 10 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

RPSC EO RO Exam Date 2025

RPSC EO RO परीक्षा 23 मार्च 2025 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी:

प्रथम सत्र: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय सत्र: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पूर्व पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र संबंधी विवरण प्रवेश पत्र पर उपलब्ध होगा।

परीक्षा जिले की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि

RPSC द्वारा परीक्षा के प्रवेश पत्र 20 मार्च 2025 को प्रकाशित किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट तथा एसएसओ पोर्टल (SSO Portal) के माध्यम से RPSC EO RO प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।

New Logo व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Click Here

Latest अपडेट सबसे पहले पाने के लिए join करें :-  Join Telegram

RPSC EO RO Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. प्रवेश पत्र संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

इसके अलावा, एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर ‘सिटीजन ऐप्स’ में उपलब्ध ‘भर्ती पोर्टल’ लिंक के माध्यम से भी SSO ID EO RO प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

EO RO परीक्षा पुनः आयोजित करने का कारण

उल्लेखनीय है कि 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1.96 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के दौरान पेपर लीक और ब्लूटूथ के जरिए नकल जैसी घटनाएं उजागर हुई थीं। जांच के उपरांत आयोग ने परीक्षा परिणाम को रद्द कर दिया और 23 मार्च 2025 को पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया।

New Logo व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Click Here

Latest अपडेट सबसे पहले पाने के लिए join करें :-  Join Telegram

RPSC EO RO Admit Card 2025 Links

Download Admit Card

Click Here

Check Exam City Details

Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top