Govt Employees Transfer Start, सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर से बैन हटा

Govt Employees Transfer Start नववर्ष के शुभ अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे कार्मिकों के लिए सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। अब 10 जनवरी तक सरकार कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी करेगी।
इससे लाखों कर्मचारी अपने मनचाहे स्थान पर जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब सरकार कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी करेगी और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाएगा। इससे कई कर्मचारी अपने घर के समीप भी स्थानांतरित हो सकते हैं। जो कर्मचारी अब अपना स्थानांतरण दूसरी जगह करवाना चाहते हैं, वे 1 जनवरी से 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Govt Employees Transfer Start

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में लंबे समय से सरकारी कर्मचारी स्थानांतरण का इंतजार कर रहे थे कि आखिर राज्य में ट्रांसफर कब शुरू होंगे। अंततः सरकार ने इस संबंध में फैसला ले लिया है। अब 1 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी विभागों में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानांतरण पर लगी रोक को हटा दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी देखे :-

  • Latest अपडेट सबसे पहले पाने के लिए join करें व्हाट्सएप ग्रुप:-  Join WhatsApp
  • Latest अपडेट सबसे पहले पाने के लिए join करें :-  Join Telegram

राजस्थान सरकार ने जारी किया ट्रांसफर से बैन हटाने का आदेश

Govt Employees Transfer Start राजस्थान सरकार ने 04.01.2023 की अधिसूचना के तहत 15.01.2023 से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाया गया प्रतिबंध, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, और तकनीकी शिक्षा विभागों को छोड़कर, 01.01.2025 से 10.01.2025 तक के लिए हटा दिया है।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 08.10.2024 के अनुसार, मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े कार्मिकों के स्थानांतरण पर 29.10.2024 से 06.01.2025 तक प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे 07.01.2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश सभी निगमों, मंडलों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।

शिक्षा विभाग में नहीं होंगे तबादले:

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान सरकार ने सभी विभागों में स्थानांतरण पर लगी रोक हटा दी है। हालांकि, इसी आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग में किसी भी तरह के स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। यानी, शिक्षा विभाग में फिलहाल तबादले संभव नहीं हैं, जबकि अन्य सभी विभागों में स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग के स्थानांतरण को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसका अर्थ यह है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अभी भी नहीं होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top