REET New Exam Date 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड ने रीट परीक्षा तिथि 2025 के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस वर्ष रीट के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण नई परीक्षा तिथि तय की गई है। परीक्षा का आयोजन प्राइवेट स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाकर किया जाएगा।
यह निर्णय अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बार रीट परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसके चलते परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है। इस लेख में हम आपको रीट की नई परीक्षा तिथि, टाइम टेबल और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
REET New Exam Date 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (आरईईटी 2024) के लिए नई परीक्षा तिथियों का ऐलान करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अब रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस बार परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
Reet 2025 Time Table
REET Exam Date 2025 | 27 और 28 फरवरी 2025 |
REET 1st Shift Exam Time | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
REET 2nd Shift Exam Time | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
REET 3rd Shift Exam Time | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
REET Admit Card 2025 Date | 19 फरवरी 2025 शाम 04 बजे |
रीट एडमिट कार्ड कब जारी होगा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट परीक्षा तिथि के साथ ही रीट एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी घोषित कर दी है। कई अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड कब उपलब्ध होगा। आपको जानकारी दे दें कि बोर्ड द्वारा रीट एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से एक सप्ताह पहले, यानी 19 फरवरी 2025 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।
रीट 2025 में कितने फॉर्म भरे गए
इस बार REET 2025 के लिए कुल 14,29,172 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें:
- लेवल प्रथम: 3,46,444 अभ्यर्थी
- लेवल द्वितीय: 9,68,074 अभ्यर्थी
- दोनों लेवल: 1,14,654 अभ्यर्थी शामिल हैं।
Important Links: REET New Exam Date 2025
- REET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: Official Website पर जाएं
- REET 2025 लेटेस्ट अपडेट्स: जानें पूरी जानकारी
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Click Here