Rajasthan Budget 2025 राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट के तहत भाजपा सरकार द्वारा 1,25,000 पदों पर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की योजना बनाई गई है। साथ ही, वर्ष 2025 में 1.50 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल की जा रही है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने दिनांक 19 फरवरी 2025 को यह बजट पेश किया, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस लेख में बजट 2025 की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है, व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Click Here

Rajasthan Budget 2025:
- कालीबाई योजना के तहत 35,000 स्कूटी वितरित की जाएंगी।
- लखपति दीदी योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है, जिसमें योजना के तहत महिलाओं को 2.5% की ब्याज दर को घटाकर 1.5% पर 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
- राजस्थान के सभी विधायकों को निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।
- सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- विधायकों और कर्मचारियों के लिए लैपटॉप व टैबलेट उपलब्ध कराने हेतु ₹250 करोड़ की घोषणा की गई है।
- पेयजल विभाग में 1,050 पदों पर नई भर्ती की जाएगी।
- किसानों के लिए 50,000 नए कृषि कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
- मुख्यमंत्री फ्री बिजली योजना के तहत 100 यूनिट निःशुल्क बिजली की सीमा को बढ़ाकर 150 यूनिट कर दिया गया है।
- राजस्थान के 15 शहरों में रिंग रोड निर्माण की घोषणा की गई है।
- रोडवेज विभाग में 500 नई बसों की खरीदारी की जाएगी।
- पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर ₹7,500 कर दिया गया है।
- बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार नीति 2025 लागू की गई है।
- वर्ष 2025 में 1,25,000 सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की गई है।
- निजी क्षेत्र में 1,50,000 नौकरियां सृजित करने की योजना बनाई गई है।
- राजस्थान में 750 डॉक्टरों और 1,500 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की जाएगी।
- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में 5 दिन दूध प्रदान किया जाएगा।
- अग्निवीरों को वन विभाग, फायर स्टेशन व पुलिस विभाग की परीक्षाओं में आरक्षण दिया जाएगा।
- वर्ष 2025 में 3,500 पुलिस पदों पर नई भर्ती की जाएगी।
- संविदा कर्मचारियों के 1,050 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
- जयपुर शहर में ट्रैफिक सुरक्षा के लिए ₹250 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- 2,00,000 घरों में जल कनेक्शन के लिए ₹425 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
- सड़क निर्माण हेतु ₹5,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
- जल जीवन योजना की अवधि 2028 तक बढ़ाई गई है, और मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन योजना में ₹5,830 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
Rajasthan Budget 2025 PDF Download
राजस्थान बजट 2025 जारी, यहाँ देखे:- PDF Download
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Click Here
Latest अपडेट सबसे पहले पाने के लिए join करें :- Join Telegram